{"_id":"595e4a7f4f1c1bed0b8b4756","slug":"four-killed-including-woman-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: गर्भवती महिला सहित चार जनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसा: गर्भवती महिला सहित चार जनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार एक बाइक सवार की लापरवाही के चलते पांच वाहनों में आज जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे एक गर्भवती महिला व उसके पति समेत चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसा अजमेर जिले के केकड़ी तहसील में हुआ। केकड़ी थाने के उपनिरीक्षक शंकर सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के पास आज दोपहर तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर ले जा रहे युवक को बचाने के प्रयास में जायरीन की टवेरा कार के चालक ने कट मारा। इससे टवेरा के पीछे आ रही बोलेरो कार व तीन मोटरसाइकिलें भी आपस में टकरा गई। जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को केकड़ी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां टोंक निवासी जायरीन दीनखान को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया। महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उसकी बेटी को डिलीवरी के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में उसकी गर्भवती बेटी मोना कंवर, दामाद शिवराज, दामाद के भाई के पांच वर्षीय बेटे इन्द्रजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।