{"_id":"5995b1234f1c1be8148b46ef","slug":"for-the-last-three-years-a-stepfather-were-rape-with-her-minor-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता, यूं खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता, यूं खुला राज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नाबालिग बेटी से सौतेला पिता ही दुष्कर्म कर रहा था। पिछले लंबे अरसे से घर में दुष्कर्म का दंश सह रही बालिका आखिरकार आज अन्याय के खिलाफ बोल उठी। मामला आसपड़ौस तक पहुंचा तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, बेटी से दुष्कर्म का भेद खुलने की भनक लगने पर पिता फरार हो गया।
दुष्कर्म का यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां सदर थाना इलाके की हसनपुरा कॉलोनी में रहने वाला एक सौतेला पिता पिछले तीन साल से अपनी 16 साल की बेटी से घर में दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची को वह डरा-धमकाकर रखता।
जानकारी के अनुसार बच्ची ने इसकी जानकारी मां को भी दी, लेकिन वह भी पति के आगे कुछ नहीं बोल सकी। इससे बालिका पिता द्वारा दुष्कर्म की शिकार होती रही।

चंगुल से निकली और इस तरह बयां की आपबीती
demo pic
- फोटो : Demo pic
आज हिम्मत दिखाकर बालिका अपने घर से निकल गई। उसने अपनी सहेली के घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई। तब सहेली ने परिजनों को बताया। इसके बाद आसपड़ौस के लोग इकट्ठा हो गए। वे बच्ची के घर पहुंचे, तब तक पिता फरार हो चुका था। तब पड़ौसी बच्ची और उसकी मां के साथ सदर थाने पहुंचे। वहां पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस मेडिकल मुआयना करवाने के लिए बालिका को एसएमएस अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बालिका की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पिता को जल्द ही राउंडअप करने की भी बात कही जा रही है।