फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   For the last three years, a stepfather, were rape with her minor daughter

तीन साल से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता, यूं खुला राज

Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
For the last three years, a stepfather, were rape with her minor daughter
- फोटो : Demo pic
अपनी नाबालिग बेटी से सौतेला पिता ही दुष्कर्म कर रहा था। पिछले लंबे अरसे से घर में दुष्कर्म का दंश सह रही बालिका आखिरकार आज अन्याय के खिलाफ बोल उठी। मामला आसपड़ौस तक पहुंचा तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, बेटी से दुष्कर्म का भेद खुलने की भनक लगने पर पिता फरार हो गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म का यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां सदर थाना इलाके की हसनपुरा कॉलोनी में रहने वाला एक सौतेला पिता पिछले तीन साल से अपनी 16 साल की बेटी से घर में दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची को वह डरा-धमकाकर रखता।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची ने इसकी जानकारी मां को भी दी, लेकिन वह भी पति के आगे कुछ नहीं बोल सकी। इससे बालिका पिता द्वारा दुष्कर्म की शिकार होती रही।

चंगुल से निकली और इस तरह बयां की आपबीती

For the last three years, a stepfather, were rape with her minor daughter
demo pic - फोटो : Demo pic
आज हिम्मत दिखाकर बालिका अपने घर से निकल गई। उसने अपनी सहेली के घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई। तब सहेली ने परिजनों को बताया। इसके बाद आसपड़ौस के लोग इकट्ठा हो गए। वे बच्ची के घर पहुंचे, तब तक पिता फरार हो चुका था। तब पड़ौसी बच्ची और उसकी मां के साथ सदर थाने पहुंचे। वहां पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस मेडिकल मुआयना करवाने के लिए बालिका को एसएमएस अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बालिका की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पिता को जल्द ही राउंडअप करने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed