{"_id":"597c92fa4f1c1b94198b457e","slug":"firing-of-people-arriving-to-capture-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने की फायरिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amar ujala
अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय ग्राम तहड़पुर में खान विवाद को लेकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने खान पर काम कर रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। जिससे खान पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को छर्रे लगने से वह गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अलवर के नयाबास निवासी दिनेश सैनी ने तहड़पुर गांव स्थित पत्थर की खान का एग्रीमेंट गुर्जरों के नाम किया हुआ था। जिसकी समय अवधि 2019 में समाप्त होगी। इसके बावजूद दिनेश सैनी जबरन खान पर कब्जा करने की नियत से आज तीन गाड़ियों में अपने साथियों के साथ खान पर पहुंचा और फायरिंग शुरू दी। इससे वहां मौजूद 60 वर्षीय छोटे लाल गुर्जर को छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, घटना के बाद आरोपी मौके पर यूपी नंबर स्विफ्ट डिजायर को छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ ग्रामीण सांवरमल नागौरा भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से पिस्टल के खाली खोखे सहित कार को जब्त कर लिया।