फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fight in Jaisalmer,People in panic, market closed

दो गुट भिड़े, हुई पत्थरबाजी और बाजार बंद!

Thu, 22 Jun 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
fight in Jaisalmer,People in panic, market closed
झगड़े के बाद दुकानें बंद कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर जिले के फतेहगढ उपखण्ड मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह एक मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद में दो गुटों में पहले हाथापाई हुई, उसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। अचानक हुई पत्थरबाजी से लोग दहशत में आ गए। आनन फानन में इलाके की दुकानें बंद कर दी गई। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी फतेहगढ़ पहुंचे तथा फिलहाल कस्बे में शांति का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सवेरे एक दुकान के आगे हाथ ठेला लगाने पर जताए गए विरोध को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड लिया। विवाद के चलते दो गुट आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी के चलते करीबन एक दर्जन लोगों को चोटें भी आई। सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहगढ के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
विज्ञापन


वहीं अचानक हुए घटनाक्रम से फतेहगढ उपखण्ड मुख्यालय के बाजार बंद हो गए। दहशत में आए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौका स्थल पहुंचे तथा दोनों गुटों को समझाने के प्रयासों में जुट गए। वहीं भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता फतेहगढ में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed