फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   farmer's death in kota

लहसुन बेचने आए किसान की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 03 Jun 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
farmer's death in kota
- फोटो : फाइल फोटो
कोटा की नई धानमंडी में लहसुन बेचने आए किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक सत्यनारायण मीणा (26) शुक्रवार को पीपल्दा के रौण गांव से कोटा आया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह धानमंडी में लहसुन बेचने गया तो वहां लहसुन का भाव देखकर उसके सीने में अचानक दर्द उठा। तबीयत बिगड़ने पर लोग उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे तो ड्यूटी डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुमानपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज मेहता भी मोर्चरी पहुंचे। मेहता ने सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को किसी भी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, किसान परेशान है। इसी के चलते किसान की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेहता और परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन


मृतक के भाई भरत मीणा ने बताया कि 22 हजार रुपए क्विंटल की लागत से फसल बोयी थी, अब मंडी में उसका भाव लागत से भी कम 20 हजार दिखा तो सत्यनारायण के सीने में दर्द उठा और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed