फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   facebook account-a boy made a fake Facebook ID to take Revenge

FB पर युवती को बदनाम करने की ऐसी साजिश, खुलासे में लगे आठ महीने

Sat, 09 Dec 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
facebook account-a boy made a fake Facebook ID to take Revenge
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर युवती को बदनाम करने के लिए सिरफिरे ने पूरी प्लानिंग की। पुलिस को उसकी इस प्लानिंग के खुलासे में आठ महीने लग गए। 

विज्ञापन



अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने आज खानपुर निवासी 20 वर्षीय चेतन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चेतन ने रंजिश के चलते एक युवक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर उसकी महिला मित्र की फोटो पोस्ट कर अश्लील कमेंट्स किए। 
विज्ञापन


अलवर गेट थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि साजिश का शिकार बने करण दाधीच ने मामला दर्ज कराया था। करण ने पुलिस में उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी महिला मित्र की फोटो पोस्ट करने तथा उस पर अश्लील कमेंट करने का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रची साजिश

facebook account-a boy made a fake Facebook ID to take Revenge
Facebook

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का आईपी एड्रेस पकड़ में नहीं आया। दरअसल, आरोपी ने इस फेसबुक अकाउंट को अलग-अलग आईपी से आॅपरेट किया। इसमें उसने फर्जी दस्तावेजों से ली सिम भी काम में ली। 

इस पर पुलिस की साइक्लोन सेल का प्रभारी जगमाल दायमा की सहायता ली। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच गई। इसके बाद आज खानपुरा निवासी 20 वर्षीय चेतन चौहान को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी चेतन चौहान ने करण दाधीच से रंजिश होने व उसे फंसाने के लिए उसकी महिला मित्र की फोटो डालकर उसे बदनाम करने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed