{"_id":"5a46485b4f1c1b0b788b57a7","slug":"encourage-new-year-welcome-jaipur-police-will-stay-in-your-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कहा सेलीब्रेट करें न्यू ईयर, लेकिन ध्यान रखें यें बातें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कहा सेलीब्रेट करें न्यू ईयर, लेकिन ध्यान रखें यें बातें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
new year
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष के स्वागत के लिए शहर तैयार है। कई इवेंट इस मौके पर आयोजित होंगे। पुलिस भी इस दौरान मुस्तैद रहेगी।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने के लिए की पूरी रणनीति तैयार की है। ताकि आम शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष मनाने के आड़ में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे दूसरों को परेशानी हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नव वर्ष समारोहों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट में होने वाले नव वर्ष आयोजनों के आस-पास की गतिविधियोें पर भी कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी तो खैर नहीं
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीसीपी क्राइम विकास पाठक
- फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सरकार सख्ती से निपटेगी। पुलिस ऐसे उत्पाती लोगों को गिरफ्तार करेंगी। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात
लेडी पेट्रोलिंग यूनिट जयपुर
- फोटो : File photo
उन्होंने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग स्वीकृति पश्चात ही हो सकता है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस सबंध में विशेष निगरानी रखने और इस सबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत पर थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इस जाप्ते में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल/ कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित होमगार्ड एवं आरएसी कंपनियां तैनात रहेंगी।
संबंधित पुलिस उपायुक्तों को अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल का प्रभावी नियोजन कर नव वर्ष की पूर्व संध्या के आयोजनों में कानून एवं शांति व्यवस्था संधारण के निर्देश दिए गए हैं।