{"_id":"59b28b954f1c1bf27f8b5176","slug":"drowning-in-anasagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसा हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसा हुआ हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
चार बच्चों का पालन पोषण करने वाला परिवार में वह अकेला ही था, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। आज अचानक हुए हादसे ने उसकी जान ले ली।
घटना अजमेर से जुड़ी है। यहां के वैशाली नगर स्थित छतरी काॅलोनी में रहने वाला राजू उर्फ राजकुमार कबाड़ी का काम करता था। आज सुबह वह आनासागर के नाले पर कपड़े धो रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह नाले में डूब गया। यह देख आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजू को बचाया नहीं जा सका। इससे पहले राजू की पत्नी का भी तीन माह पहले ही निधन हुआ था। उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं।