फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Divorced Devar did rape, made porn clipping from sister-in-law

देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, बनाई अश्लील क्लिपिंग

Sun, 30 Jul 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 30 Jul 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Divorced Devar did rape, made porn clipping from sister-in-law
demo pic - फोटो : Demo pic
एक तलाकशुदा देवर द्वारा अपनी भाभी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने और फिर उसकी मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर घर से फरार हुए आरोपी देवर को  धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है।  पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि  रामगंज निवासी पुरुषोत्तम है। उसके खिलाफ बड़े भाई की पत्नी ने रामगंज थाने में दो दिन पहले बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 24 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे पीड़िता के बच्चे स्कूल में थे तथा पति बाहर गया था। 
विज्ञापन


तब आरोपी देवर पुरुषोत्तम ने अपनी भाभी को पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया। वहां निर्वस्त्र कर मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर  बलात्कार किया। पीड़िता को उसके पति व पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पीड़िता का 14 वर्षीय बेटा आ गया, इससे....

Divorced Devar did rape, made porn clipping from sister-in-law
rape demo pic
​28 जुलाई को फिर से आरोपी पुरुषोत्तम ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की। भाभी के विरोध करने पर देवर ने मारपीट की और खींचकर अपने कमरे में ले जाने लगा। तभी पीड़िता का 14 वर्षीय बेटा आ गया। इससे वह दुष्कर्म में कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचने पर पति को आपबीती बताई और रामगंज थाने में मामला दर्ज कराया। 

इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रामगंज चैनसिंह महेचा तथा थानाधिकारी अशोक चौहान ने पड़ताल शुरू कराई। इस दौरान कांस्टेबल गिरधर की सूचना पर शनिवार को आरोपी देवर पुरुषोत्तम को दिल्ली बाईपास रोड़ से अरेस्ट कर लिया। वह वहां से फरार होने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed