{"_id":"59218dd84f1c1b4173535dd2","slug":"death-due-to-drowning-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होने आए युवक की ऐसे आई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती होने आए युवक की ऐसे आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में चल रही सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवक के डूबने से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ मानाराम मेघवाल जोधपुर का रहने वाला था। वह सेना में भर्ती होना चाहता था और इसके लिए काफी दिनों से दौड़ की तैयारी भी कर रहा था। इसी दौरान उसने उदयपुर में होने वाली सेना भर्ती रैली की जानकारी मिली। इसके लिए उसने अप्लाई भी किया। इसके बाद वह उदयपुर के चित्रकूट स्थित स्टेडियम में 20 मई से शुरू हुई भर्ती रैली में हिस्सा लेने आया। यहां आने के बाद रविवार को वह अपने साथियों के साथ फतेहसागर घूमने के लिए निकला। यहां अचानक उसके फतेहसागर में डूबने की खबर पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मानाराम को सागर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि मानाराम गुलाबसागर में कैसे गिरा या कहीं कोई लापरवाही तो नहीं रही। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना भिजवा दी है।