फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Death due to drowning in udaipur

सेना में भर्ती होने आए युवक की ऐसे आई मौत

Sun, 21 May 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 May 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Death due to drowning in udaipur
डेमो इमेज
उदयपुर में चल रही सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवक के डूबने से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ मानाराम मेघवाल जोधपुर का रहने वाला था। वह सेना में भर्ती होना चाहता था और इसके लिए काफी दिनों से दौड़ की तैयारी भी कर रहा था। इसी दौरान उसने उदयपुर में होने वाली सेना भर्ती रैली की जानकारी मिली। इसके लिए उसने अप्लाई भी किया। इसके बाद वह उदयपुर के चित्रकूट स्थित स्टेडियम में 20 मई से शुरू हुई भर्ती रैली में हिस्सा लेने आया। यहां आने के बाद रविवार को वह अपने साथियों के साथ फतेहसागर घूमने के लिए निकला। यहां अचानक उसके फतेहसागर में डूबने की खबर पुलिस को मिली।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मानाराम को सागर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि मानाराम गुलाबसागर में कैसे गिरा या कहीं कोई लापरवाही तो नहीं रही। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed