फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dairy Collection Agent Loota, Two Crooks Arrested To Repay Lending jaipur

उधारी चुकाने के लिए डेयरी के कलेक्शन एजेंट को लूटा, दो बदमाश गिरफ्तार 

Mon, 22 May 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Dairy Collection Agent Loota, Two Crooks Arrested To Repay Lending jaipur
दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
उधारी चुकाने के लिए सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर करीब ढाई लाख रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को गांधी नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष है। वह बाईजी की कोठी, शिव कॉलोनी, झालाना डूंगरी में रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी भूपेन्द्र कुमार अटल रैगर उम्र 22 वर्ष है। वह फैज— थर्ड, झालाना डूंगरी थाना गांधीनगर में रहता है। उसने छह माह पहले एक कंपनी में कंप्यूटर आॅपरेटर जॉब छोड़ी है। आसपास रहने से दोनों में दोस्ती थी, लेकिन वे बुरी संगत में पड़ गए। इससे मौज मस्ती में रुपया उड़ा दिया और लोगों से काफी उधारी कर ली। इसे चुकाने के लिए उन्होंने लूट की साजिश रची।
विज्ञापन

 
20 मई को सरस डेयरी का कलेक्शन एजेंट जितेन्द्र पाल सिंह झालाना स्थित केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 से ओटीएस चौराहा की तरफ आ रहा था। तभी दोनों बदमाशों ने अपनी बाइक से जितेंद्रपाल सिंह का पीछा किया और सूनसान रोड पर बाइक पर पीछे बैठे भूपेंद्र कुमार ने जितेंद्रपाल सिंह के सिर में लोहे के पाईप से चोट मारी। वह गिर पड़ा। हेलमेट भी निकल गया। वह संभल पाता। इससे पहले ही दोनों बदमाश जितेंद्र पाल का बैग लूटकर भाग निकले। जिसमें डेयरी बूथों से कलेक्शन के करीब 2 लाख 48 हजार रुपये, कलेक्शन शीट, रसीद बुक, बैग लूट कर ले गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

19 मई को लूटने की कोशिश की, कामयाब नहीं हो सके

Dairy Collection Agent Loota, Two Crooks Arrested To Repay Lending jaipur
arresting - फोटो : demo pic
वारदात के बाद गांधीनगर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व जिले की स्पेशल टीम ने पड़ताल शुरु की। जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा एक लेपटॉप बैग लेकर घूमने और जिन लोगों से उन्होंने उधार रुपए लिए थे। उनसे संपर्क करने करने का पता भी चला। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात करना स्वीकार कर लिया।

गांधीनगर एसीपी ​राजपाल गोदारा ने बताया कि लूट से पहले दोनों बदमाशों ने तीन—चार दिन तक पीड़ित जितेन्द्रपाल सिंह की रैकी कर पता लगाया कि वह केन्द्रीय विद्यालय नंबर तीन के पास कोने पर डेयरी बूथ से अन्तिम कलेक्शन कर सरस डेयरी ऑफिस जाता है। उन्होंने 19 मई को लूटने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके और फिर अगले दिन वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरो​पियों को कोर्ट में पेशकर रिमाण्ड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed