फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dabangs kidnapped minor girl from sikar rajasthan

दबंगों ने किया नाबालिग का अपहरण, बेटी को छुड़ाने के लिए गुहार लगा रहा पिता 

Wed, 27 Dec 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
 Dabangs kidnapped minor girl from sikar rajasthan
kidnep - फोटो : Demo pic
लापता हुई एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने नाबालिग को अगवा कर नजरबंद किया हुआ है।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के सीकर का। यहां नेछवा थाना इलाके के सोला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी गत 2 नवंबर से गायब है। उसके पिता का आरोप है कि गांव के ही रामस्वरूप जाट और बुलेश जाट उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। पीड़िता के पिता ने नेछवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो माह गुजरने पर भी नाबालिग बच्ची को बरामद नहीं कर सकी।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी राजनीतिक रसूख वाले हैं। प्रभावशाली होने से पुलिस पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं कर रही है। इससे आरोपी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को ही धमकियां दे रहे हैं। वहीं, मामले में मीणा समाज के जिलाध्यक्ष जयनारायण मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके आदिवासी सेवा संस्थान के पदाधिकारी और मीणा समाज के लोग मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed