{"_id":"593d42174f1c1b336a9bee4a","slug":"criminal-arrested-in-case-of-plotting-to-loot-on-toll-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर लूट की साजिश रचने के केस में गिरफ्तार ईनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल पर लूट की साजिश रचने के केस में गिरफ्तार ईनामी बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में टोल पर लूट की साजिश रचते वक्त एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस आरोपी की पिछले लंबे अरसे से तलाश कर रही थी। एसपी अलवर ने गिरफ्तार आरोपी पर तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस भी बरामद किया है।
एडिशनल एसपी अलवर राजेंद्र प्रसाद खोथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शमशाद कुरैशी उम्र 24 साल का है, वह गांव झारपुरी थाना पिनगवा जिला नूहं मेवात हरियाणा का रहने वाला है। भिवाड़ी उपाधीक्षक सिद्धान्त शर्मा को शनिवार को कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा टोलबूथ पर लूट की साजिश रचने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी शर्मा ने चौपानकी थाना पुलिस के जाब्ते के साथ दबिश देकर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया।
अनुसंधान में सामने आया कि वह तीन हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। शमशाद को बताया कि एक जून को वह अपने साथी इमरान, फरीद, समयदीन, कयूम, असरू व जमशेद मिलकर अलवर भरतपुर रोड पर बाहला टोल नाका से नकदी लूटने की योजना बना रहे थे। तब एमआईए थाना पुलिस को गश्त पर देखकर मौके से भाग निकला। लेकिन तब शमशाद के दूसरे साथी पकड़े गए थे। इसके बाद से एमआईए थाना पुलिस को शमशाद की तलाश थी।