फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Convocation parade ceremony of women constables will be tomorrow in rpa jaipur

आरपीए में महिला कांस्टेबलों का दीक्षांत परेड समारोह कल, सीएम राजे होंगी शामिल 

Mon, 12 Jun 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 12 Jun 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Convocation parade ceremony of women constables will be tomorrow in rpa jaipur
rajasthan police headquarter - फोटो : Demo pic
राजस्थान पुलिस में शामिल होने वाली 188 महिला कांस्टेबलों का दीक्षांत परेड समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी में मंगलवार को होगा। जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगी। संभवतया यह पहला मौका है जबकि कांस्टेबलों के दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री शामिल होंगी। समारोह में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया विशिष्ट अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव दासोत ने बताया कि राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा परेड का अभिवादन एवं निरीक्षण किया जायेगा। इसके बाद पुलिस कलर पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जायेगा। मुख्यमंत्री के सान्निध्य में नई रिक्रूट कांस्टेबलों को शपथ ग्रहण एवं शस्त्र शपथ भी दिलाई जायेगी। वहीं, ट्रेनिंग में बेस्ट प्रशिक्षु कांस्टेबल को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक राजीव दासोत ने बताया कि समारोह में प्रशिक्षणर्थियों द्वारा पाइप बैण्ड, धोरों की गूंज, ब्लाइंड फोल्डेड हैण्डलिंग आॅफ वेपन्स तथा यूएसी का प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ घोषित राजस्थान पुलिस अकादमी में 20 जून 2016 से महिला आरक्षी बैच 66 का प्रशिक्षण शुरु हुआ था। इसमें कुल 188 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस बैच में अधिकतम महिला प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से है। इनमें जोधपुर कमिश्नरेट से 95, टोंक जिले से 30, जयपुर कमिश्नरेट से 19, राजसमन्द से 17 व शेष प्रशिक्षणार्थी अन्य जिलों से इस बैच में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed