{"_id":"58d3548d4f1c1b425c1a3e44","slug":"constable-in-jaipur-create-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर उत्पात मचानेवाले पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर उत्पात मचानेवाले पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
रोड जामकर प्रदर्शन किया
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के आदर्श नगर इलाके में बीती देर रात को पुलिस वायरलैस विभाग में नए भर्ती हुए जवानों ने शराब पीकर उत्पात मचाया। इससे स्थानीय लोग भी भड़क गए और उनकी पुलिसवालों के साथ झड़प हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई। देर रात हुए विवाद ने गुरुवार सुबह फिर से तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद सुबह मामला दर्ज नहीं होने के कारण स्थानीय लोग भड़क गए। गुस्साए स्थानीय लोग आगरा रोड पर अंकुर सिनेमा के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। घटना का पता चलने पर पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो तनातनी बढ़ गई। तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव शुरु कर दिया।
विज्ञापन
मामला सामने आने पर स्थानीय विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। तब परनामी की दखल के बाद वायरलैस में तैनात करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
किसी प्रकार की अशांति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएलजी सदस्यों व पुलिस के आलाअधिकारियों द्वारा लोगो को समझाइस भी की जा रही है।
Trending Videos
ऑफिस से सटी बैरक की छत पर चली शराब पार्टी
ऑफिस की छत पर शराब पार्टी
- फोटो : Vishnu Sharma
स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार रात को घाटगेट स्थित वायरलैस पुलिस ऑफिस के स्ट्राफ में भर्ती हुए नए रंगरूट, सिपाही, ऑफिस की छत से लगी बैरक की छत पर शराब पार्टी कर रहे थे। इस बीच एक जवान ने अपनी बीयर की बोतल हरीजन बस्ती की तरफ फेंक दी। यह बोतल बस्ती में एक घर के बाहर खड़ी कार पर गिर गई, जिससे उसका शीशा टूट गया।
इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगो में गाली—गलौच के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर आदर्श नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत करवा कर कार्रवाही का आश्वासन देकर आ गए। गुरूवार सुबह तक कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोग भड़क गए और आगरा रोड सड़क पर आकर बैठ गए।
इस दौरान जाम लगने से स्थित खराब हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगो में गाली—गलौच के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर आदर्श नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत करवा कर कार्रवाही का आश्वासन देकर आ गए। गुरूवार सुबह तक कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोग भड़क गए और आगरा रोड सड़क पर आकर बैठ गए।
इस दौरान जाम लगने से स्थित खराब हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।