{"_id":"5995ab334f1c1be8148b4686","slug":"coaching-owner-arrested-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को घर बैठे कमाने का दिया झांसा, लाखों रुपए डकारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारों को घर बैठे कमाने का दिया झांसा, लाखों रुपए डकारे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
मामला अजमेर जिले के अलवर गेट थाने का है। थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि पालबीचला क्षेत्र में अंगद शर्मा व निशा हल्दानिया ने संकल्प कोचिंग सेंटर खोला था। यहां से कोचिंग कराने व इसके जरिए घर बैठे कमाने की बात कहकर बेरोजगारों से रुपए ठग लिए गए। ऐसे करके इन्होंने करीब 2500 लोगों को कमाने का झांसा दिया और ठगी की। जब युवक इनके झांसे में आ गए तो ये लोग लाखों रुपए लेकर कोचिंग सेंटर को बंद कर गए। जब पीड़ितों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आज पुलिस ने आरोपी अंगद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंगद से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।