फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Challenge from Facebook Post, wrote- Who touched my girlfriend, killed him and now

फेसबुक पर आशिक का ऐलान, जिसने मेरी गर्लफ्रेंड को छुआ, उसे मैंने मार डाला

Sat, 12 Aug 2017 12:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sat, 12 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Challenge from Facebook Post, wrote- Who touched my girlfriend, killed him and now
दीपक मलिक - फोटो : अमर उजाला
बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर लिखा - मेरी प्रेमिका को जिसने छुआ, उसे मैंने मार डाला। अब पुलिस को भी भुगतना होगा, ये वादा है मेरा। चर्चित विनोद बेनीवाल हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी दीपक मलिक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पुलिस को खुला चैलेंज दिया है।
विज्ञापन



मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हाल ही हुए विनोद बेनीवाल हत्याकांड का है। हत्या के आरोपी ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरी प्रेमिका को जिसने छूने की कोशिश की, उसे (विनोद बेनीवाल को) मार डाला। अब पुलिस मेरी प्रेमिका से ठीक बर्ताव नहीं कर रही, जिसका अंजाम भी बुरा होगा।
विज्ञापन


इस तिहरे प्रेमप्रसंग के चलते हरियाणा निवासी दीपक मलिक नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका इंदुबाला के पहले प्रेमी विनोद बेनीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लक्जरी कार से उसकी लाश को बुरी तरह कुचलकर भाग निकला था। वारदात के बाद श्रीगंगानगर की सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमिका इंदुबाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हथियारों और लक्जरी कार के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड करने वाला आरोपी दीपक मलिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दीपक के नाम से बनी एक फेसबुक आईडी से पोस्ट भेजे गए है। जिसमें लिखा है कि जिस पुलिस वाले ने जो जो भी लड़की को गलत बोला, जो कि नहीं बोलना चाहिए था। उसको उसी के तरीके से भुगतना होगा। ये वादा है मेरा, गंगानगर पुलिस। दम है तो मुझे पकड़कर दिखाओ।

पुलिस को चुनौती, जिन्होंने मेरे प्यार को हाथ लगाया, उन्हें...

Challenge from Facebook Post, wrote- Who touched my girlfriend, killed him and now
गिरफ्तार इंदुबाला - फोटो : Amar Ujala
प्रेमी ने फेसबुक पर पुलिस के लिए लिखा है कि छह महीने का वक्त देता हूंं। जो किया मैंने किया। मेरी सजा किसी और को क्यूं। एक बार फिर से बोल रहा हूं दम तो मुझे हाथ भी लगा के दिखाओ। ये सिर्फ उन्हीं पुलिस वालों के लिए है जिन्होंने मेरे प्यार को हाथ लगाया और कुछ गलत बोला।

बाकी पुलिस वालों से मुझे कोई प्रोब्लम नहीं है। सब मेरे भाई है। लेकिन जिन्होंने गलत किया उन्हें मेरा ओपन चैलेंज है। अगर मर्द हो तो आओ मैदान में। जिस टाइम गंगानगर पुलिस स्टेशन का कोई भी इंसान मेरी आईडी चैक कर रहा हो।

यह मैसेज उन तीन पुलिस वालों तक जरुर भेज देना। शायद मां बहन, बेटी तुम्हारे भी होगी। अब तुम तीन में दम है तो मुझे पकड़ लेना और मुझमे दम हुआ तो मैं तुम्हें पकड़ लूंगा। जस्ट वेट एंड वॉच।

मैं उसे हद से ज्यादा प्यार करता हूं...

Challenge from Facebook Post, wrote- Who touched my girlfriend, killed him and now
फेसबुक पर दीपक मलिक का फोटो - फोटो : Amar Ujala
इसी तरह, दीपक की फेसबुक आईडी से जारी पोस्ट में लिखा है कि गलत करने वाले से बदला लिया जाएगा, फिर चाहे वो शैतान हो, जानवर हो या पुलिस, वक्त आने पर सबको बता दूंगा...वो भी गिने-चुने दिनों के अंदर..जस्ट वेट एंड वाच..। 

पोस्ट में ​लिखा है कि- गंगानगर पुलिस ध्यान से सुनो...मैं उसे हद से ज्यादा प्यार करता हूं और तुमने... स्पेशियली तीन पुलिस कांस्टेबल...मेरे प्यार के साथ अच्छा नहीं किया। इसके कुछ मिनट बाद ही उसने फिर लिखा- सदर पुलिस गंगानगर...किसी गलत इंसान को फंसाया...वो भी सरेआम...जो इंसान गलत करता है, उसके साथ बहुत बुरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed