फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chain snacher arrested again in ajmer

चेन स्नेचिंग गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
chain snacher arrested again in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने शहर में पर्स लूटने वाले और चेन स्नेचर्स गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने डेढ दर्जन से अधिक वारदात कबूली हैं। अब पुलिस बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती वारदात को लेकर स्पेशल पुलिस की टीम ने मुखबिरों को अलर्ट कर आरोपितों को खंगालना शुरू किया। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भगवानगंज निवासी प्रवीण उर्फ खन्ना अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देता है। सूचना की पुष्टि कर प्रवीण उर्फ खन्ना व उसके दो साथियों सुरेश सेजवानी और विक्रम राव को धर दबोचा। आरोपितों ने पिछले डेढ साल से इस जुर्म की दुनिया में कदम रखने और शहर में डेढ दर्जन से अधिक वारदात अंजाम देने की बात कही।
विज्ञापन


आरोपितों ने 4 चेन स्नेचिंग और 14 पर्स लूटने की बात कबूली है। थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों से लूटे गए माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि कोतवाली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी तीन स्नेचर्स को पकड़ा था वह भी इसी गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed