फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bsf man died in a accident in jaislamer

छुट्टियां बिताने घर गया था BSF जवान, हुआ कुछ ऐसा कि सब हो गया खत्म

Fri, 29 Dec 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
bsf man died in a accident in jaislamer
अस्पताल में शव - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ का एक जवान घर छुट्टियां बिताने आया था। उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि पूरे गांव में मायूसी छा गई।
विज्ञापन


दरअसल, जैसलमेर के पोकरण उपखंड क्षेत्र में घटित हुए सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही सीमा सुरक्षा बल के जवान के गांव खेतोलाई में माहौल गमगीन हो गया। जवान के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कल रात में सीमा सुरक्षा बल का जवान राजकुमार विश्नोई छुट्टियां बिताने ड्यूटी से अपने गांव खेतोलाई आया हुआ था। खेतोलाई गाव निवासी बीएसएफ का जवान राजकुमार विश्नोई पोकरण से निजी कार्य निपटाकर पोकरण से खेतोलाई बाइक जा रहा था।
विज्ञापन

गम्भीर हालत में था राजकुमार, पुलिस जांच शुरू

bsf man died in a accident in jaislamer
road accident
अचानक खेतोलाई गाव के पास ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पोकरण से 108 एबुंलेंस मौके पर पहुंची व गंभीर हालत में राजकुमार को पोकरण अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल का उपचार प्रारंभ किया।

वहीं उपचार के दौरान जवान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और मायूसी छा गई। सूचना पर पोकरण पुलिस राजकीय अस्पताल पहुंची व मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed