{"_id":"59451c404f1c1ba4668b474b","slug":"brother-and-sister-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को बचाने आया भाई खुद भी करंट की चपेट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को बचाने आया भाई खुद भी करंट की चपेट में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में बिजली के तारों से चिपकी बड़ी बहन को बचाने आया भाई करंट की चपेट में आ गया और खुद भी घायल हो गया। दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाड़ा गांव स्थित कोठी बास में 11 हजार केवी वोल्टेज का बिजली का करंट लगने से भाई बहन गंभीर रुप से झुलस गए। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे खेत पर काम कर रहे थे तभी पानी पीने के लिए 15 वर्षीय बच्ची गुरदीप कौर 11,000 केवी की लाइन के नीचे से निकल कर घर जा रही थी। 11000केवी की लाइन ढीली होने के कारण बिजली के तारों में उलझ गई। बहन को तारों में उलझा देखकर लड़की का 12 वर्षीय भाई सूरज छुड़ाने के लिए भागा, हादसे में बालक सूरज को भी करंट लग गया।
दोनों हादसे में बुरी तरह झुलस गए, उन्हें इलाज के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों भाई बहनों का उपचार जारी है।