फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Birth day celebration of street crooks

बीच सड़क बदमाश का बर्थ डे सेलिब्रेशन, खूब छलके जाम

Sun, 24 Sep 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Birth day celebration of street crooks
बीच सड़क पर बदमाश का बर्थ डे सेलिब्रेशन
बीच सड़क पर बदमाश का बर्थ डे सेलिब्रेशन और खुलेआम छलकते रहे जाम...। हिम्मत जुटा कर किसी ने विरोध किया तो उसे घर में चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी गई। यह सब कुछ हुआ थाने से महज कुछ दूरी पर है। 
विज्ञापन


मामला जोधपुर का है। जी हां, वहीं सूर्य नगरी जोधपुर, जहां कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट भी सरकार के अधिकारियों को लताड़ पिला चुका है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों असामाजिक तत्वों और अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आसामाजिक तत्व जोधपुर की सड़कों पर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है। महामंदिर थाने से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित हेमसिंह के कटला में कुछ युवकों ने सड़क पर शराब पार्टी की। दरअसल ये पार्टी उन्होंने अपने साथी का बर्थ डे सेलीब्रेट करने के लिए की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने टोका ​तो मिली धमकी

Birth day celebration of street crooks
wine demo
शराब पार्टी के दौरान युवकों ने शराब की बोतलें खोलकर एक दूसरे पर उड़ेली। इस दौरान केक भी काटा गाया। 

माहौल खराब होता स्थानीय देखकर लोगों ने इन युवकों को टोका, तो उन्हें चुप रहने की नसीहत दी गई। युवकों की पूरी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना सब कुछ होने पर भी अभी तक पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। जोधपुर की कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट भी गृह सचिव, कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों की खिंचाई कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed