{"_id":"593e91011126f4c70b8b48a1","slug":"bikers-shoot-a-businessman-in-jaipur-muhana-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहाना में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुहाना में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में सोमवार को मुहाना मंडी में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी और उससे नकदी लूटकर भाग निकले। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस फिलहाल लूट के इरादे से वारदात का अंदेशा जता रही है। मुहानामंडी के आसपास लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि हुलिया पहचाना जा सके।
जानलेवा हमले और लूट की यह वारदात मुहाना मंडी के गेट नम्बर- तीन के पास हुई। बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहने वहां पहुंचे। इनमें बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने मंडी के व्यापारी घनश्याम कश्यप के पैर में गोली मारी। इसके बाद पीड़ित व्यापारी के पास रखे 20 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद हमले में गंभीर घायल व्यापारी को न्यू सांगानेर रोड पर धन्वंतरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई है।