{"_id":"59aab6a74f1c1b0f278b4e29","slug":"bike-chor-arrested-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बाइक चोर को पुलिस ने अस्पताल से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बाइक चोर को पुलिस ने अस्पताल से दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी को अस्पताल से दबोच लिया है। आरोपी निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला अजमेर के कोतवाली थाना पुलिस से जुड़ा है। थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक बाइक चुराने वाला शातिर आरोपी नागौर जिले के सेसड़ा गांव का रहने वाला सुनील उर्फ किरण पिछले लम्बे समय से फरार चल रहा था। तीन दिन पहले पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुनील सड़क हादसे का शिकार हो गया है और अजमेर के ही निजी अस्पताल में भर्ती है। इस पर सतर्क हुई पुलिस ने सुनील को अस्पताल में ही दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।