{"_id":"5954ebcb4f1c1b87118b4e63","slug":"bike-chor-arrested-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ मिलकर बनाता था निशाना, आखिरकार पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के साथ मिलकर बनाता था निशाना, आखिरकार पकड़ा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधी इन दिनों अपने गिरोह में बच्चों को शामिल कर उन्हें दलदल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है।
राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने वाहन चोर गिराहे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में बीकानेर के तिलक नगर के रहने वाले नरेन्द्र सिंह पुत्र घीसू सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही, तीन नाबालिग को भी बाइक चोरी के आरोप में निरुद्ध किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की 9 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं।
आरोपित ने तीन नाबालिग के साथ मिलकर पांच मोटर साइकिल जयनारायण व्यास कॉलोनी, दो मोटर साइकिल कोटगेट थाना क्षेत्र और एक-एक मोटर साइकिल सदर व बीछवाल थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
गिरोह के मुख्य सरगना नरेन्द्र को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। साथ ही, तीन बाल अपचारियों को सम्प्रेषण गृह में भिजवाया गया है।