{"_id":"593f9ebb1126f4c60b8b5443","slug":"batting-on-champions-trophy-match-7-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, 7 गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
होटल में पकड़े गए सटोरिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में क्रिकेट के सटोरियों ने अपने पांव कई शहरों में फैला लिए हैं। अजमेर पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के एक होटल से चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले जा रहे श्रीलंका पाकिस्तान मैच पर सट्टा खेलते लगाते बुकी और सटोरियों को पकड़ा है। सटोरियों से करोड़ों का हिसाब बरामद हुआ है।
आईपीएस मोनिका सेन ने बताया कि पुरानी मंडी स्थित होटल में चल रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। मौके से 7 जनों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से 22 हजार की नकदी, 2 बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कुख्यात सटोरिये बंटी हलवाई की लाइन पर उक्त सटोरिए दाव लगा रहे थे।