फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Baba beat elderly in front of his wife

कहासुनी पर भड़का ये 'बाबा', पत्नी के सामने बुजुर्ग को पीट डाला

Sun, 24 Sep 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Baba beat elderly in front of his wife
मारपीट करते हुए बाबा - फोटो : अमर उजाला
बाबाओं के रोज नए कारनामें सामने आ रहे हैं। अब एक बाबा और उसके शिष्यों द्वारा डंडे से एक बुजुर्ग की पिटाई करने का नया मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


यह मामला भी  अलवर जिले का है। यहां बहरोड थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नगला रूढ़ गांव में बने हनुमान मंदिर के बाबा धर्मगिरी और उनके शिष्यों ने एक बुजुर्ग की हाथ बांधकर पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाबा और उसके शिष्यों के गुस्से का शिकार बना रुग्गा कांकरा गांव का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि वह मंदिर के पास अवैध रुप से शराब बेचता है।

बार-बार टोका फिर भी नहीं माना 

Baba beat elderly in front of his wife
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। अबकी बार इसे रोका तो उसकी बाबा और शिष्यों से कहासुनी हो गई।

बात बढ़ गई और फिर गुस्साएं लोगों ने रुग्गा की पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास​ किया। यह बुजुर्ग शराब के नशे में भी बताया जा रहा है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि बाबा और उसके शिष्यों को इस बारे में पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed