{"_id":"594ce62b4f1c1bcb658b4b4a","slug":"at-sikar-highway-road-accident-a-women-and-her-daughter-died-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोले की चपेट में आई महिला और नौ माह की बेटी, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रोले की चपेट में आई महिला और नौ माह की बेटी, दोनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर—सीकर हाइवे पर हरमाड़ा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला और उसकी गोद में बैठी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार बच्ची का पिता गंभीर घायल हो गया। हादसे की शिकार मासूम बच्ची की उम्र महज नौ माह थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रोला छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बजरी से भरे ट्रोले को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना इलाके में सीकर रोड पर बड़ की पीपली के पास हुआ। इटावा भोपजी, चौमूं निवासी बाइक सवार शैतान सिंह अपनी पत्नी सीमा व नौ महीने की बच्ची मिट्ठू को लेकर जयपुर से गांव इटावा भोपजी जा रहा था।
विज्ञापन
तभी बड़ की पीपली के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हुए बजरी से भरे ट्रोला ने शैतान सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार शैतान सिंह की पत्नी सीमा और गोद में बैठी नौ माह की मासूम बेटी उछलकर सड़क पर आ गिरी और ट्रोला उन्हें रोंदते हुए गुजर गया।
मां-बेटी और शैतान सिंह को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शैतान सिंह की पत्नी सीमा और बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैतान सिंह का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया और नेशनल हाईवे नंबर-52 पर जाम लगा दिया। इनमें कुछ उत्पातियों ने ट्रोले में तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।