फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   assistant engineer and junior engineer arrested for taking two lakh bribe

यहां एईएन व जेईएन का चल रहा था वसूली का खेल, ले रहे थे लाखों

Tue, 21 Nov 2017 01:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 21 Nov 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
assistant engineer and junior engineer arrested for taking two lakh bribe
bribe
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता (एईएन)  विनीत बाफना एवं कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) गोपाल पटेल को 2 लाख 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये दोनों रिश्वतखोर आरोपी जल ग्रहण एवं पूरक भू-संरक्षण विभाग पंचायत समिति-बड़गांव, तहसील-गिरवा जिला उदयपुर में पदस्थापित है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी रतन सिंह ठेकेदार ने एसीबी कार्यालय उदयपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें परिवादी रतन सिंह ने बताया कि उसके द्वारा जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग पंचायत समिति, बड़गांव में चैक डैम, चारदीवारी एवं वृक्षारोपण का कार्य करवाया गया था। इन कार्यों के 80 लाख रुपए की राशि का बिल पास करने के एवज में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उससे 8 लाख रुपए की रिश्वत मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 लाख ले चुके थे पहले और अब थी ये मांग

assistant engineer and junior engineer arrested for taking two lakh bribe
bribe - फोटो : Demo pic
ठेकेदार ने बताया कि वह 6 लाख रूपए पहले दे चुका है और अब दो लाख रुपए की रिश्वत वे मांग रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस उदयपुर राजेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवाया गया।

इसके बाद कल सहायक अभियंता विनीत बाफना एवं कनिष्ठ अभियंता गोपाल पटेल को 2 लाख 4 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एएसपी राजेंद्र भारद्वाज के मुताबिक सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से 7 लाख रुपए की राशि का चेक भी एसीबी ने बरामद किया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed