फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anandpal's brother will not be included in funeral

पैरोल खारिज, आनंदपाल के भाई नहीं शामिल हो पाएंगे अंतिम संस्कार में

Sat, 01 Jul 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
Anandpal's brother will not be included in funeral
Court
गैंगस्टर आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार में उसके दो भाई शामिल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट ने दोनों की पैरोल अपील खारिज कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल आनंदपाल के दो भाई रुपेंद्र पाल और देवेंद्र ने कोर्ट में पैरोल के लिए याचिका लगाई थी। इस याचिका को एसीजेएम डीडवाना ज्योति सोनी ने खारिज कर दिया है। अब ऐसे में संभवतया रविवार को होने वाला अंतिम संस्कार उसके दोनों भाइयों के गैर मौजूदगी में होगा।

गौरतलब है कि सात दिन पहले गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर किया गया था। एनकाउंटर में उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाने और आनंदपाल के अंतिम संस्कार में दोनों भइयों को शामिल होने देने की इनकी प्रमुख मांगें हैं। 
विज्ञापन


आनंदपाल के शव को शनिवार को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। शव आनंदपाल की बेटी को सौंपा गया, उस समय मौके पर उसके मामा भी मौजूद थे। इधर, 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी आनन्दपाल के गांव नागौर के सांवराद में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed