फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accused fleeing from police custody

पुलिस से फिल्मी स्टाइल में हथकड़ी छुड़ाकर भाग गया आरोपी

Sat, 02 Sep 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Accused fleeing from police custody
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
एक किशोरी के अपहरण करने का आरोपी युवक पुलिस को गच्चा देकर फिल्मी स्टाइल में भाग निकला। पुलिस ने यूपी से आकर युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन वह पुलिस को गच्चा दे गया।
विज्ञापन


दरसअल, उत्तर प्रदेश से नाबालिग का अपहरण कर लाने वाला युवक अजमेर में भी उत्तर प्रदेश पुलिस के चंगुल से भाग छूटा। आरोपी युवक की फोन लोकेशन के आधार पर अजमेर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी को भी अपनी हिरासत में ले लिया। इस दरम्यान आरोपी हथकड़ी छुड़वाकर भाग छूटा।
विज्ञापन

होटल में मिली किशोरी, आरोपी भागा, साथी को धरा

Accused fleeing from police custody
तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के बागपत कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिनों किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को लेकर अजमेर आया है। यहां की होटल से किशोरी को बरामद कर लिया, वहीं आरोपी को हथकड़ी लगाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।

यूपी ले जाने के  दौरान आरोपी हथकड़ी छुड़वाकर भाग छूटा। आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही शहर की यातायात पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस ने भी काफी प्रयास किए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। इस दौरान एक दुसरा संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसे पकड़ लिया गया लेकिन यूपी पुलिस ने उनका आरोपी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed