फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A wanted accused arrest in alwar

पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 11 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
A wanted accused arrest in alwar
jail - फोटो : demo pic
अलवर जिले के बानसूर कस्बे में आज शनिवार को दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार वांटेड आरोपी बिल्लू उर्फ बल्लम गुर्जर उम्र 22 साल है। वह गांव मीरापुर थाना हरसौरा जिला अलवर का रहने वाला है। बहरोड़ पुलिस ने बिल्लू को गूँता शाहपुर के पास मुखबिर की इत्तला पर शनिवार को पकड़ा। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस बरामद किया, जो कि उसने वारदात में काम लिया था। बिल्लू की गिरफ्तारी पर एसपी अलवर ने चार हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। 


एसपी ने बताया कि 14 मई को बानसूर निवासी मुकेश कुमार चांदपुरी स्थित चतरपुरा से उधारी के रुपए एक लाख 68 हजार रुपए एक बैग में लेकर घर लौट रहा था। तब खोहरी बस स्टैण्ड से बानसूर की तरफ बासणा मोड के पास पहुंचा। तभी एक बिना नंबरी काले रंग की पल्सर बाइक पर तीन बदमाश आए। उन्होंने मुकेश की बाइक को जबरन रुकवा लिया। इनमें बाइक सवार बदमाश ने मुकेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दुसरे बदमाश ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिसमें लाइसेंस व उधारी के दस्तावेज भी रखे थे। लूटकर भाग गए। तब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर चार—चार हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed