फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A vehicle theft arrest in jaipur who looted begs from womens

चोरी की स्कूटी पर नंबर प्लेट बदलकर करता था महिलाओं से लूटपाट, पकड़ा गया

Wed, 27 Dec 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
A vehicle theft arrest in jaipur who looted begs from womens
पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : Vishnu Sharma
चुराई गई स्कूटी  पर नंबर प्लेट बदलकर सरेराह महिलाओं का बैग लूटने और वाहन चोरी की वारदातें करने वाला एक शातिर युवक पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर और लूटा गया एक बैग बरामद किया है। जिसमें नकदी व एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन


जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक शर्मा उम्र 19 साल निवासी पंचायत विहार बी, गोनेर रोड लुणियावास थाना खोह नागोरियान है। रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा निवासी वंदना विद्यार्थी ने खोहनागोरियान थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के समीप एलआईसी आॅफिस में कार्यरत है।
विज्ञापन


गत 22 सितंबर को वह आॅफिस से अपने घर पहुंची। वह अपनी स्कूटी को खड़ा कर रही थी। तभी शाम करीब पौने 7 बजे एक्टिवा सवार एक युवक आया और झपट्टा मारकर वंदना के कंधे पर लटक रहा बैग छीनकर भाग निकला। केस की पड़ताल में जुटी पूर्व जिले की स्पेशल टीम को अभिषेक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचने के लिए नंबर प्लेट बदलकर करता था वारदात

A vehicle theft arrest in jaipur who looted begs from womens
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
इस पर उसे पकड़कर पूछताछ की। जिसमें उसने वारदातें करना कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त उसकी एक्टिवा भी जब्त कर ली। यह गाड़ी भी उसने गोनेर स्थित राधाकृष्ण मंंदिर से चुराई थी। इसके बाद आरोपी ने एक्टिवा के नंबर प्लेट बदलकर वारदात में काम ली।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया पर्स, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और करीब दो हजार रुपए बरामद कर लिए है। उसने पिछले करीब एक सप्ताह के भीतर जगतपुरा व पालड़ी मीणा आगरा रोड से भी एक दुपहिया वाहन चुराया है और एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के खुलासे में हैडकांस्टेबल सुरज्ञान लाल, कांस्टेबल छीतरमल, गिर्राज व अन्य पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम गठित कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed