फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A rage on the street from the pothole, the warning of jam

सड़क पर गड्डे से हुई मौत पर आक्रोश, जाम की चेतावनी से जागा निगम

Mon, 02 Oct 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 02 Oct 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
 A rage on the street from the pothole, the warning of jam
सड़क पर गड्डे से हुई मौत - फोटो : Amar Ujala
राजधानी में सड़क पर बने गड्डों की वजह से एक बुजुर्ग महिला की रोडवेज बस से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आज पानीपेच व्यापार संघ के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आज दोपहर 1 बजे झोटवाड़ा रोड पर रास्ता जाम कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तब निगम के अधिकारियों की नींद टूटी और आनन—फानन में नगर निगम सीईओ रवि जैन व आला अफसर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर समझाईश की। आज शाम तक सड़क को दुरुस्त करवाने का शुरु करने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन टाल दिया। इससे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


व्यापार संघ के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल व महासचिव सईद खान ने बताया कि झोटवाड़ा रोड पर जलदाय विभाग के आॅफिस के सामने सड़क पिछले लंबे से टूटी पड़ी है। इससे पहले भी सड़क हादसे हो गए। इसे लेकर महापौर अशोक लाहोटी व स्थानीय पार्षद निर्मला शर्मा को अवगत करवा चुके थे। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का टायर उनके सिर से होकर गुजर गया, लोगों में रोष

 A rage on the street from the pothole, the warning of jam
जाम की चेतावनी से जागा निगम - फोटो : Amar Ujala
निगम के अधिकारियों ने भी लापरवाही बरती। इससे एक निर्दोष बुजुर्ग महिला की जान चली गई। गौरतलब है कि कल सुबह मानसरोवर निवासी जगदीश प्रसाद धाकड़ के साथ 55 वर्षीया अपनी पत्नी प्रमिला के साथ घर से बाइक पर शास्त्री नगर स्थित योग भवन जा रहे थे।

तभी जलदाय विभाग के सामने टूटी सड़क पर बने गड्डों से बचने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जगदीश प्रसाद की बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रमिला देवी उछलकर गिरी और बस का टायर उनके सिर से होकर गुजर गया। इससे प्रमिला देवी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद व्यापारियों और लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

मृतका महिला के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया। शहर कांग्रेस जिला महासचिव एवं प्रवक्ता मनोज मुद्गल ने नगर निगम प्रशासन की लापरवाही, विधायक व मंत्री अरुण चतुर्वेदी की अनदेखी के कारण ही हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, मामले में निगम सीईओ रवि जैन ने इलाके के जेईएन समेत दो कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed