{"_id":"59886fc74f1c1bc8678b4648","slug":"a-man-was-returning-from-the-in-laws-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौट रहा था युवक, तमंचा दिखाकर नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल से लौट रहा था युवक, तमंचा दिखाकर नकदी लूटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने आज दिनदहाड़े रिंगरोड के रास्ते में रुकवा लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद मारपीट कर रुपए लूटकर भाग निकले। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह वारदात जयपुर के कानोता थाना इलाके में हुई। इससे पहले ही कानोता इलाके में बीती रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने बस्सी निवासी राजेश पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन बदमाशों का भी सुराग नहीं लगा है।
पुलिस के मुताबिक वारदात कानोता निवासी जितेंद्र के साथ हुई। वह आज रक्षाबंधन पर पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था। तभी आगरा रोड पर माली की कोठी के समीप रिंग रोड पर अज्ञात दो बदमाशों ने जितेंद्र को रुकवाया। उससे मारपीट कर कनपटी पर तमंचा तान दिया और धमकाकर जेब में रखे करीब डेढ़ हजार रुपए छीनकर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ित जितेंद्र ने आसपास के लोगों को बताया। तब सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।