{"_id":"598877dc4f1c1bf2278b4614","slug":"a-man-got-dead-due-to-fall-from-ruff-top-from-dholpur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राखी पर बहन के घर से निकली भाई की अर्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राखी पर बहन के घर से निकली भाई की अर्थी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
राखी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधने का उल्लास और खुशियां एक बहन के लिए पलभर में काफूर हो गई। वजह रक्षाबंधन के दिन एक बहन के घर से छोटे भाई की अर्थी निकली।
राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ तहसील के गांव उमरारा में राखी के त्यौहार का उल्लास नहीं था। हर कोई यहां गमगीन था। दरअसल, गांव में रहने वाले बीरो जाटव नामक युवक बीती देर रात मकान की छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे परिजन तत्काल हॉस्पिटल लेकर भागे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सैपऊं थाना पुलिस और उपाधीक्षक मोहनलाल दादरवाल मौके पर पहुंचे। बीरो के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैंपऊं में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में परिजनों ने संदेह जताया है। इससे पुलिस छत से गिरने के कारणों की जांच में जुट गई है।

भाई के लिए राखी व मिठाईयां खरीद कर लाई थी
rakhi
- फोटो : Demo pic
जानकारी के मुताबिक मृतक बीरो जाटव उमरारा गांव में बचपन से अपनी बहन के पास रह रहा था। कल रात को वह घर की छत पर सोने गया था। जहां छत से नीचे उतरते वक्त सीढ़ियों से गिरकर गंभीर घायल हो गया। बीरो की बहन के घर में कोहराम मच गया। बहन बेसुध हो गई। वह बड़ी खुशी से अपने भाई के लिए राखी व मिठाईयां खरीद कर लाई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस कलाई पर वह राखी बांधने वाली थी। उसी भाई की अर्थी घर से विदा होगी।