फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A girl student committed sucide in mansarover jaipur

मम्मी-पापा, वह मुझे परेशान करता है,उसे मार देना...यह लिखकर मौत को गले लगाया

Thu, 14 Sep 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Sep 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
A girl student committed sucide in mansarover jaipur
- फोटो : Demo pic
बीस साल की उम्र में उसे एक लड़की होने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। ऐसा उसने एक लड़के की हरकतों से परेशान होकर किया। खुदकुशी से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा।  जिसमें उसने अपने मम्मी-पापा से इस कठोर कदम को उठाने के लिए माफी मांगते हुए एक लड़के साहिल के बारे में जिक्र किया।
विज्ञापन


उसने नोट में लिखा है कि साहिल मुझे परेशान कर रहा है। इससे मैं तंग आ गई हूं और खुदकुशी कर रही हूं। उसे मार देना। यह मामला है जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके का। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाली हंसा सैनी (20) मूल रूप से सीकर जिले में कांवट की रहने वाली थी।
विज्ञापन


वह मानसरोवर के प्रेम नगर द्वितीय में किराए पर रहकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे हंसा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना में शव के समीप एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सीताराम ने बताया कि सुसाइड नोट में मम्मी—पापा से आत्महत्या करने के लिए माफी मांगी आौर एक लड़के के परेशान करने से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। मामले का पता चलने पर परिजन यहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मृतका का जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सुसाइड नोट के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed