फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A couple committed sucide in love affair matter in rajasthan

शादी के बाद भी नहीं छूटा मोह, लैटर में लिखा 'लव यू' और प्रेमी के साथ...

Wed, 13 Sep 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
A couple committed sucide in love affair matter in rajasthan
घटनास्थल पर पड़े प्रेमी प्रेमिका के शव - फोटो : Amar Ujala
खुदकुशी से पहले प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दिल का दर्द बयां किया था, लेकिन यह आखिरी बार था। ससुराल से अपने मायके में आई इस विवाहिता ने अपने प्रेमी को साथ लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौका मुआयना में एक लव लैटर भी मिला। जिसमें खुदकुशी से पहले प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दिल का दर्द बयां किया था। पुलिस ने कल शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इससे उनके घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के धौलपुर जिले में मुरैना कस्बे का। जहां सलमपुर से भागकर एक प्रेमी युगल ने आसन नदी के किनारे रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। रेलवे स्टेशनकर्मी की सूचना पर मंगलवार को धौलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव के पास आधारकार्ड, मोबाइल फोन, फोटो और एक लव लेटर मिला। इससे पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और शवों को मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त शिवकुमार परमार पुत्र बृजराज सिंह (22) और युवती की पहचान सुमन जाटव (20) के रूप में हुई। वे दोनों बसेड़ी तहसील में गांव सलमपुर के रहने वाले थे।

दस दिन पहले मायके आई और फिर यूं हुई मुलाकात

A couple committed sucide in love affair matter in rajasthan
प्रेमी - फोटो : Demo pic
सुमन और शिवकुमार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे गांव से बाइक पर बैठकर भाग गए थे। इसके बाद इन दोनों के परिजन इनकी तलाश में जुटे हुए थे। सुमन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वह दस दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थी। सोमवार दोपहर अचानक वह घर से गायब हो गई। तब उसे काफी ढूंढा, लेकिन पता नहीं चला।

इसके बाद मंगलवार को उन्हें सुमन का शव मिलने की सूचना मिली। शिवकुमार के परिजनों ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। कुछ दिनों पहले उसकी सगाई हुई थी और फरवरी माह में विवाह होना था। उसकी मर्जी से ही सगाई संबंध तय हुआ था।

वहीं, परिजनों को शिवकुमार के अफेयर की जानकारी नहीं थी। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे शिवकुमार अपने पिता को बाइक से डॉक्टर के क्लिनिक पर बैठाकर गया था। जहां से वह कुछ देर में लौटने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। 


 

जानिए.. क्या लिखा था लव लैटर में

A couple committed sucide in love affair matter in rajasthan
मौके पर मिला लव लैटर - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक मौके पर एक लव लैटर मिला। जिसमें लिखा था कि,  'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने जो नंबर दिया। उस पे बात नहीं कर सकते है। आठ दिन बाद करेंगे। फिर कभी यहां पर आओ तब मुलाकात करना। क्या तुम मुझसे प्यार करते हो हम तो तुमसे बहुत प्यार करते है, लेकिन किसी को पता नहीं चलना चाहिए। आपके पास नंबर जायें तो कॉल कर लेना। सहदेव की शादी मेें आना तो जरुर मिलना। लव यूं ..।'

पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, प्रारंभिक तोर पर युवक और युवती के परिजनों ने उनके लव अफेयर के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। इसी तरह, सुसाइड नोट में हैंड राइटिंग की भी जांच करवाई जा सकती है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed