{"_id":"5996b6594f1c1b49268b45c4","slug":"a-air-hostess-committed-sucide-at-jaipur-in-her-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइन्स की महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड, दो दिन से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरलाइन्स की महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड, दो दिन से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक गई एयर होस्टेस
- फोटो : Amar Ujala
एक एयरलाइन्स कंपनी की महिला कर्मचारी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बीती देर रात इस एयर होस्टेस ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
आज सुबह मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फिर मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है।
सुसाइड का मामला जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके का है। 25 वर्षीया पवित्रा मूल रुप से गंगटोंक पूर्व, सिक्किम की रहने वाली थी। यहां जवाहर सर्किल स्थित सरस्वती नगर में किराए से रहती थी। वह जयपुर स्थित सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडो-थाई एयरलाइन्स कंपनी के आॅफिस में कस्टमर सर्विस अधिकारी थी।
कंपनी के मैनेजर ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले दो दिनों से पवित्रा छुट्टियों पर चल रही थी। वह घर पर ही थी। पुलिस ने सिक्किम में मौजूद पवित्रा के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतका का भाई सिक्किम पुलिस में है। उनके यहां आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने कमरा सीज कर दिया है और खुदकुशी के कारणों की जांच शुरु कर दी है।