फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   9 months of absconding fugitive, arrested in kota

नौ महीनों की फरारी में दो बार फायर, इनामी बदमाश अरेस्ट

Tue, 04 Jul 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 04 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
 9 months of absconding fugitive, arrested in kota
धरा गया इनामी बदमाश - फोटो : Amar Ujala
आपराधिक वारदात कर पिछले करीब नौ महीने से फरारी काट रहे और इस दौरान दो बार फायरिंग करने वाले एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन


कोटा शहर एसपी अंशुमन भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साबिर है। उस पर तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित था। साबिर ने तीन दिन पहले सट्टे के कारोबार के वर्चस्व को लेकर स्थानीय निवासी शरीफ उर्फ शरिफा पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने पर गंभीर घायल शरीफ का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वारदात के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने साबिर की तलाश शुरु कर राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई जगह दबिशें दी, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर साबिर को कोटा से ही गिरफ्तार किया गया। भौमियां ने बताया कि बीते एक महीने में दो बार फायरिंग कर चुका है। मामले में पुलिस ने साबिर के साथ जावेद और एक बालअपचारी को भी धरदबोचा है। उनके कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए है। साबिर विज्ञान नगर और उद्योग नगर थाना इलाके का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 21 प्रकरण दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed