फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5 lakh rupees cheated as fake become insurance officer

फर्जी इंश्योरेंस अधिकारी ने 10 लाख का लालच दे हड़पे पांच लाख, जानिए कैसे...

Fri, 14 Apr 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 14 Apr 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees cheated as fake become insurance officer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में फर्जी इंश्योरेंस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से करीब पांच लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पीड़ित ने सोढाला थाने में गुरुवार रात को मुकदमा दर्ज करवाया। जिसकी पड़ताल पुलिस ने शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात सूरज नगर पश्चिम सिविल लाइंस निवासी मोहनलाल के साथ हुई। उन्हें पिछले साल अक्टूबर माह में एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया। फिर कहा कि आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी का 10 लाख रुपए बोनस बकाया है। इसे रिफंड करने के लिए कुछ प्रोसेस चार्ज बताकर ठग ने बैंक अकाउंट नंबर दिए। जिनमें अलग अलग बहाना बनाकर करीब पांच लाख रुपए के चार चैक अपने खाते में जमा करवा कर रुपए हड़प लिए।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से ठगों से संपर्क करने पर उनके फोन नंबर बंद आने लगे। तब मोहनलाल को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने सोढाला थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed