{"_id":"597eee8f4f1c1b62638b4c4e","slug":"22-kg-illegal-doda-seized-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ले जा रहे थे 22 किलो अवैध डोडा-पोस्त, सात गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब ले जा रहे थे 22 किलो अवैध डोडा-पोस्त, सात गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 22 किलो 850 ग्राम डोडा—पोस्त के साथ 7 जनों को गिरफतार किया है।
जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले की रामदेवरा पुलिस ने कस्बे के नोखा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। इसके बाद रामदेवरा थानाधिकारी अमरसिंह ने इलाके में नाकाबंदी कर कई जगह दबिश दी। इस पर यहां डोडा—पोस्त के साथ बोलेरो केम्पर गाड़ी को जब्त किया गया। पुलिस ने तस्करी में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार लोगों में गुरपेज सिंह, मुख्तयार सिंह, हरचरण सिंह, दर्शन सिंह, बलविंदर सिंह, करण सिंह और राजू सिंह शामिल है। पूछताछ में सामने आया कि अवैध डोडा—पोस्त को बीकानेर के रास्ते पंजाब ले जाने की प्लानिंग थी। आरोपियों में पांच युवक पंजाब और दो राजस्थान के रहने वाले हैं।