फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   150 youths had been cheated, now the police caught

रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखा 150 युवाओं को ठगा

Fri, 28 Jul 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
150 youths had been cheated, now the police caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर 150 से अधिक युवाओं को ठग लिया। आरोपी ने इन युवकों से पांच लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। 
विज्ञापन


बेरोजगार युवकों को नौकरी का झूठा लालच देने के आरोपी को आज एनईबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनईबी थाना पुलिस के अनुसार अलवर के पहाड़ी थाना स्थित गांव आलमपुर निवासी 28 वर्षीय रिजवान मलिक ने अलवर दिल्ली रोड पर स्थित दिवाकरी में अरेबिया फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोल रखी थी। 

वह कम्पनी में बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के नाम पर 1100 से 2100 रुपए फीस के रूप में लेता था। इसके बाद वह बेरोजगार युवाओं को 15 हजार से 20 हजार सैलरी देने की बात कहता। उसके झांसे में आकर अलवर शहर के सौ से डेढ़ सौ छात्र कंपनी से जुड़ गए। इस दौरान दौसा, करौली, भरतपुर के भी बेरोजगार युवक कंपनी से जुड़ने लगे।
विज्ञापन


आरोपी रिजवान मलिक युवाओं से कहता कि उसका खुद का एक प्रोडक्ट जल्द ही मार्केट में आने वाला है। जिससे जुड़ने के बाद सब रातों रात अमीर हो जाएंगे। कुछ दिनों बाद युवाओं को उस पर शक हुआ और आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मालाखेड़ा के केमलाक का बास निवासी वीर सिंह ने एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को दिवाकरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed