फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   15-year-old teenager raped, two youths tortured

नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Thu, 27 Jul 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 27 Jul 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager raped, two youths tortured
rape demo pic - फोटो : Demo pic
नाबालिग बालिका से दो युवकों के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों ने अलग-अलग दो दिनों तक किशोरी के साथ दुराचार किया। मामला सामने आने पर बालिका के परिजनों ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जयपुर की गलतागेट थाना पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की शिकार 15 वर्षीया पीड़िता मूल रूप से बरेली, यूपी की रहने वाली है। यहां जयपुर में चार दरवाजा के पास किराये के मकान में माता—पिता के साथ रहती है। उनके साथ मजदूरी करती है।
विज्ञापन


आरोप है कि 23 जुलाई को देर शाम ताहिर नाम का युवक उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और गलता की पहाड़ियों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे वहां पर बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। उधर, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया और बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी तरह अपने घर पहुंची, जहां.....

15-year-old teenager raped, two youths tortured
rape - फोटो : google
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दो दिन बाद 25 जुलाई को दोपहर में वह बाजार जा रही थी। इसी दौरान आमीन नाम का युवक आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता बुरी तरह से सहम गई। वह किसी तरह अपने घर पहुंची।

जहां उसकी हालत देखकर मां को संदेह हुआ। उसने पूछा तब किशोरी ने सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने कल गलतागेट थाने पहुंचकर आरेापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed