फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Corona Cases Dr. Sudhir Bhandari said We are much safer than the world excellent immunity in children

Corona Cases: डॉ. सुधीर भंडारी बोले- हम दुनिया के मुकाबले काफी सुरक्षित, बच्चों में बेहतर इम्युनिटी

Thu, 29 Dec 2022 06:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 06:08 PM IST
सार

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. सुधीर भंडारी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए इस बात को माना, जिस प्रकार पूरी दुनिया में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वो एक चिंता का विषय है। कुछ ऐसे बिंदु हैं, जो हमारी चिंता को कम करते हैं।

विज्ञापन
Corona Cases Dr. Sudhir Bhandari said We are much safer than the world excellent immunity in children
वाइस चांसलर डॉ. सुधीर भंडारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर देश में कोरोना का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चीन और दुनिया के दूसरे देशों में फैल रहे संक्रमण का 30-40 दिनों में भारत पर असर हो सकता है। जनवरी में कोरोना की नई लहर आने का खतरा है। ऐसे में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया, दूसरी लहर में जब अमेरिका, जो कि आबादी में हमसे एक बटा आठवां हिस्सा है। लेकिन जब वहां संक्रमण फैला तो उसके मुकाबले भारत में हुई मौत का अकड़ा 10 प्रतिशत ही रहा था, जिसका प्रमुख कारण हमारा वैक्सीनेशन ड्राइव रहा है।

विज्ञापन


डॉ. भंडारी बोले कि हमारी वैक्सीन बेहतरीन है, जिससे इम्युनिटी का विस्तार हुआ। आज देश में 95 प्रतिशत लोगों को सेकेंड डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 28 प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है, जिसके कारण ओमिकॉर्न की तीसरी लहर में लोगों को कोविड हुआ जरूर था, लेकिन वेंटिलेटर और आईसीयू की अवशकता बहुत ही कम मरीजों को पड़ी थी। इसलिए पूरी दुनिया में बढ़ते हुए केसेज को देखते हुए चिंता होना स्वाभाविक है। हमारी इम्युनिटी बहुत ही मजबूत है, जिसका कारण है वैक्सीनेशन डोज। इसलिए अगर हम एक बार फिर से वैक्सीनेशन ड्राइव को शुरू कर बचे हुए लोगों को भी बूस्टर लगवाते हैं तो हम एक सुरक्षित स्थिति में होंगे।
विज्ञापन


'हम दुनिया के मुकाबले काफी सुरक्षित...' 
डॉ. भंडारी बोले कि दूसरी सबसे अच्छी बात है कि नेसल वैक्सीन, जिसके चलते आसानी से बूस्टर लगवा सकते हैं और साथ ही सबको कोविड अनुरूप व्यवहार भी शुरू करने की ज़रूरत है। आज भी हम दुनिया के मुकाबले काफी सुरक्षित स्थिति मैं हैं। वैक्सीन को लगे हुए लंबा समय हो चुका है, परंतु आज भी हमारी इम्युनिटी बेहतर है। पूरी दुनिया में जहां 2nd बूस्टर डोसेज लागू हो चुकी है। वहीं हमारे देश में भी सरकार जल्द ही दूसरी बूस्टर को लागू कर सकती है। क्योंकि दूसरे देशों में लागू हो चुकी है, हमारे भी साइंटिस्ट अपनी रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके बाद हमारी स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बच्चों में इम्युनिटी बहुत बेहतर...'
बच्चों के विषय में बात करते हुए डॉ. भंडारी बोले कि बच्चों में इम्युनिटी बहुत बेहतर है। 80 प्रतिशत से ज़्यादा बच्चों में वैक्सीन से पहले ही इम्युनिटी डेवलेप हो चुकी थी। इसलिए बच्चों को लेकर कोई ज़्यादा चिंता नहीं है। पोस्ट कोविड सिंड्रोम के विषय में चर्चा करते हुए डॉ. भंडारी ने बताया, ये नौ महीने तक रह सकते हैं। साथ ही डेल्टा से संक्रमित व्यक्तियों में ब्लड क्लाउट के भी चांस हैं, जिसके चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक की भी संभावना बढ़ी है।


ओमिक्रॉन वाले मरीजों में ब्रेन फोग देख गया है, जिसके कारण याददाश्त कमजोर होना, स्लो होने और ऑन स्पॉट चीजों को भुल जाना भी शामिल है, जिसके बचाव के लिए अच्छा खानपान और नियमित एक्सरसाइज बहुत ज़रूरी है। परंतु अगर समस्या ज़्यादा है तो डॉ. से संपर्क जरूर करना चाहिए। राजस्थान में कोविड को लेकर तैयारियों पर डॉ. भंडारी बोले कि हम तैयार हैं, जब हम विपदा के समय ही बेहतरीन काम कर चुके हैं तो अब तो राजस्थान में वर्ल्ड क्लास सुविधा मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed