Congress Maha Rally in Jaipur: राहुल बोले- 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, इन्हें हटाकर अब हिंदू को लाना है
Congress Mehangai Hatao Rally: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में जहां राहुल गांधी ने लोगों को हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया वहीं प्रियंका गांधी ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। इस रैली से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने इसमें शिरकत की। विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेता के सीधे ही रैली स्थल पहुंचे।
2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, अब इन्हें हटाना है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुत्ववादियों को सत्य से कुछ लेना देना नहीं है। हिंदू सत्य की खोज में कभी नहीं झुकता है लेकिन हिंदुत्ववादी नफरत से भरा होता है। राहुल ने कहा कि आप सभी हिंदू हैं। हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, हिंदू सत्ता से बाहर हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है।
मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं: राहुल गांधी
जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित की गई रैली में राहुल गांधी ने ट्रैक से हटकर भाषण की शुरुआत की। राहुल ने हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। उन्होंने कहा कि अभी की केंद्र सरकार हिंदुत्ववादी है जिसका काम सिर्फ आपस में मार-काट करवाना है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
एलपीजी सिलेंडर और सरसों के तेल की कीमत में लगी आग: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप आज इल रैली में आए हैं क्योंकि एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये है, सरसों के तेल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, और आम आदमी की परेशानियों को कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा पूछती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? मैं पूछती हूं कि सात साल में अपने क्या किया? क्या कोई एम्स जैसी संस्था बनाई? कोई शिक्षण संस्थान बनाया? क्या किया? पीएम मोदी जिस हवाई अड्डे से आपका जहाज उड़ता है, वो कांग्रेस की देन है। हमने यह किया।
प्रियंका गांधी का केंद्र और मोदी सरकार पर हमला
महंगाई के खिलाफ रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ गिने, चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी पर्यटन में मस्त रहते हैं इसलिए किसानों के पास उन्हें जाने का वक्त नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया।
सचिन पायलट को भी पहली पंक्ति में स्थान
सचिन पायलट को भी पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है जो प्रदेश कांग्रेस में चल रहे गुटबाजी की अटकलों को विराम देने का प्रयास है। महारैली के माध्यम से केंद्र को घेरने की कोशिश की जा रही हैं। देश में तेल, गैस, खाद्य पदार्थ की कीमतों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
Received Congress President Smt. Sonia Gandhi ji and @RahulGandhi ji at Jaipur airport. pic.twitter.com/efiL31ZU4L
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 12, 2021
कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था दुरुस्त
12 दिसम्बर का दिन जयपुर और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ा दिन साबित होने जा रहा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रात में बस का सफर तय करते हुए जयपुर पहुंच रहे हैं। राज्य के विधायक को इन कार्यकर्ताओं के खाने, बिस्तर, आराम की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे जयपुर शहर को छावनी में परिवर्तित किया जा चुका है।
वहीं प्रियंका गांधी लखनऊ से जयपुर पहुचने का कार्यक्रम है।
राजस्थान में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल का स्वागत: गहलोत
इससे पहले गहलोत ने कहा कि मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का राहुल गांधी पर हमला
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि किस प्रकार से राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का वचन दिया आज तीन साल बाद भी उस वचन का कोई अता पत्ता नहीं है। आज राहुल गांधी कर्जा माफी की घोषणा करे या तो जनता का पूरा मनोरंजन करके जाएं।
जयपुर में हजारों की संख्या में ट्रैफिक पुलिस तैनात
कांग्रेस की रैली में जयपुर पहुंचने वाले लाखों लोगों और हजारों वाहनों से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 2000 यातायात पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को इसके लिए लगाया गया था।
पूरे जयपुर में जगह-जगह लगाए गए राहुल गांधी के पोस्टर
कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के लिए जयपुर शहर में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं।
विहिप नेता ने साधा निशाना
राहुल गांधी की 'हिंदू, हिंदुवादी' टिप्पणी पर विहिप के सुरेंद्र जैन ने कहा कि राहुल भारतीय राजनीति के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं। वह न तो हिंदू समझते हैं और न ही हिंदुत्व। उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख किया लेकिन प्रतीत होता है कि उन्हें पढ़ा नहीं है। गांधी जी ने कहा स्वराज्य का मतलब राम राज्य बताया था।