{"_id":"59ccffaa4f1c1bda538b4c4f","slug":"congress-drives-out-cycle-rally-to-protest-against","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की हवा निकालने के लिए बैलगाड़ी के बाद अब साइकिल पर बैठे पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की हवा निकालने के लिए बैलगाड़ी के बाद अब साइकिल पर बैठे पायलट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर इन दिनों चौरतरफा आलोचना झेल रही सत्तारुढ़ केंद्र सरकार पर एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने जमकर निशाना साधा है। राजस्थान कांग्रेस के मुखिया सचिन पायलट भाजपा की हवा निकालने के लिए जयपुर में बैलगाड़ी के बाद अब अजमेर में साइकिल पर जा बैठे।
पायलट ने कहा कि जिस महंगाई की दुहाई देकर सत्ता में भाजपा आई थी उसी महंगाई ने अब आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पायलट ने गुरूवार को अजमेर में साइकिल रैली निकालकर महंगाई का विरोध जताया। इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया सचिन पायलट के नेतृत्व में आज अजमेर शहर में निकाली गई साइकिल रैली के जरिए जहां महंगाई का विरोध जताया गया वहीं अप्रत्यक्ष रूप से पायलट ने लोकसभा उपचुनाव का भी बिगुल बजा दिया।

भारत बंद कराने वाली भाजपा को अब महंगाई नहीं आती नजर: पायलट
अजमेर में एक सभा को संबोधित करते सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala
पायलट ने राजा साइकिल चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे करती थी। महंगाई को मुद्दा बनाकर कई बार देश तक बंद करवाया गया लेकिन अब भाजपा को महंगाई नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर रखी है। इससे हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आए दिन आत्महत्या पर मजबूर है लेकिन सरकार को यह भी नजर नहीं आ रहा।
पायलट ने साफ कहा कि अब जनता भाजपा की सरकार को केन्द्र व राज्य से उखाड़ फेंकने का मानस बना चुकी है और आज उपस्थित भारी जनसमुदाय इसका उदाहरण है। सभा को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी, पूर्व मंत्री ललित भाटी, नसीम अख्तर इंसाफ सहित अन्य कांग्रेसियो ने भी संबोधित किया।
राजा साईकिल से शुरू हुई रैली गांधी भवन चौराहे पर सम्पन्न हुई। साइकिल रैली में पायलट समेत नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया।