{"_id":"593967124f1c1b78099c8047","slug":"compensation-will-be-decided-after-post-mortem-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री बोले, मृतक किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय करेंगे मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री बोले, मृतक किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय करेंगे मुआवजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ौती में लहसुन की हुई बंपर आवक के बाद लहसुन के दामों को लेकर हो रहे विरोध—प्रदर्शनों के बीच राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बृहस्पतिवार को कोटा पहुंचे। उन्होंने किसानों को जल्द ही राहत दिलवाने का बात कही है।
कोटा में मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा है कि सरकार किसानों को लेकर संदेवनशील है। लहसुन के गिरे हुए दामों को मुख्यमंत्री ने भी गंभीर माना है। इसके चलते राजस्थान सरकार जल्द ही सकारात्मक कदम उठाकर किसानों को राहत पहुंचाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री ने कुछ दिन पहले कृषि मंडी में लहसुन के भाव सुनकर सदमें से हुई किसान की मौत के मामले को भी गंभीर माना। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है कि किसान की मौत की वजह क्या रही? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार कृषक साथी योजना के तहत मृतक किसान के आश्रितों को उचित मुआवजा देगी।