{"_id":"5949f41b4f1c1b98528b4857","slug":"cm-raje-participated-in-yoga-function-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम राजे ने हजारों लोगों के साथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम राजे ने हजारों लोगों के साथ किया योग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम राजे योगा कार्यक्रम में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में मंगलवार को करोड़ों की संख्या में लोगों ने योग किया। राजस्थान में इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया गया।
यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार के कई मंत्रियों व हजारों जयपुरवासियों के साथ मिलकर योग किया। इस मौके पर राजे ने एक योग से सबंधित एक पुस्तक का विमोचन किया व प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकानाएं भी दी। राजे ने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा है और सदियों से चली आ रही यह परंपरा हमारे जीवन को बेहतर करने के लिए आवश्यक है।
जयपुर में योग दिवस के मौके पर 100 से अधिक कार्यक्रम शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए गए। जबकि प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर भी सरकार व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें 30 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

योग के लिए उत्साह, अल सुबह से आने लगे थे लोग
सीएम राजे योगा कार्यक्रम में
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में योग के कार्यक्रमों में सम्मलित होने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह दिखा। सुबह पांच बजे से ही लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचना प्रारंभ हो गया था। इस दौरान योग साधकों ने तड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वक्रासन सहित योग की कई क्रियाएं की।
संस्कृत के श्लोकों के बीच योग की विभिन्न क्रियाओं को साधकों ने किया। योग साधकों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से ही योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जयपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ सहित अन्य मंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित थे।